कमलज्ञानकोष

इतिहास से जुड़े हर रोचक जानकारियों के लिए देखें कमलज्ञानकोष।

Navigation-Menus (Do Not Edit Here!)

LightBlog

Breaking

Monday, August 13, 2018

भारत पर अरबों का आक्रमण


  • मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में अरबों ने भारत पर पहला सफल आक्रमण किया।
  • अरबों ने सिंध पर 712 ई0 में विजय पायी थी।
  •  अरब आक्रमण के समय सिंध पर दाहिर का शासन था।
  • भारत पर अरबवासियों के आक्रमण का मुख्य उद्देश्य धन-दौलत लूटना तथा इस्लाम धर्म का प्रचार-प्रसार करना था।

  महमूद गजनी

  • अलप्तगीन नामक एक तुर्क सरदार गजनी साम्राज्य का संस्थापक था। 
  •  अलप्तगीन का गुलाम तथा दामाद सुबुक्तगीन था।
  • महमूद गजनी सुबुक्तगीन का पुत्र था।
  • अपने पिता के समय गजनी खुरासान का शासक था।
  • महमूद गजनी 27 वर्ष की अवस्था में 998 ई0 में गद्दी पर बैठा।
  • बगदाद का खलीफा अल-आदिर बिल्लाह ने महमूद गजनी के पद को मान्यता प्रदान करते हुए उसे 'यमीन-उद्-दौला' तथा 'यमीन-ऊल-मिल्लाह' की उपाधि दी।
  • महमूद गजनी ने भारत पर 17 बार आक्रमण किया।
  • महमूद गजनी ने भारत पर पहली बार 1001 ई0 में आक्रमण किया। यह आक्रमण शाही राजा जयपाल के विरूद्ध था। इसमें जयपाल की पराजय हुई थी।
  • महमूद गजनी का 1008 ई0 में नगरकोट के विरुद्ध हमले को मुर्तिवाद के विरूद्ध पहली महत्वपूर्ण जीत बतायी जाती है।
  • महमूद गजनी ने थानेसर के चक्रस्वामिन की कास्य निर्मित आदमकद प्रतिमा को गजनी भेजकर रंगभूमी में रखवाया।
  • महमूद गजनी का सबसे चर्चित आक्रमण 1025 ई0 में सोमनाथ मंदिर  (सौराष्ट्र) पर हुआ, जिसमें सोमनाथ मंदिर को लूटा गया था। 
  • सोमनाथ मंदिर की लूट में माना जाता है उसे करीब 20 लाख दीनार की सम्पत्ति हाथ लगी थी।
  • सोमनाथ मंदिर लूट के ले जाने के क्रम में महमूद गजनी पर जाटों ने हमला किया था।
  • महमूद गजनी का अंतिम भारतीय आक्रमण 1027 ई0 में जाटों के विरुद्ध था।
  • महमूद गजनी के दरबार में अलबरूनी, फिरदौसी, उत्बी, तथा फरूखी रहते थे।
  मुहम्मद गौरी

  •  गौर महमूद गजनी के अधीन एक छोटा-सा राज्य था। 1173 ई0 में शहाबुद्दीन मुहम्मद गौरी गौर का शासक बना।
  • मुहम्मद गौरी ने भारत पर पहला आक्रमण 1175 ई0 में मुल्तान के विरूद्ध किया था। 
  • मुहम्मद गौरी का दूसरा आक्रमण 1178 ई0 में पाटन  (गुजरात) पर हुआ। यहाँ का शासक भीम-II ने गौरी को बुरी तरह परास्त किया। 
  • तराईन का प्रथम युद्ध 1191 ई0 में गौरी एंव पृथ्वीराज चौहान के बीच हुआ, जिसमें पृथ्वीराज चौहान की विजय हुई। 
  • तराईन का द्वितीय  युद्ध 1192 ई0 में गौरी और चौहान के बीच हुआ। इसमें गौरी को विजय प्राप्त हुई।
  • चंदावर का युद्ध 1194 ई0 गौरी और जयचंद के बीच हुआ। इसमें भी गौरी को विजय प्राप्त हुई।
  • मुहम्मद गौरी भारत के जीते हुए प्रदेशों का शासन भार अपने गुलाम सेनापत्तियों को सौंपते हुए गजनी लौट गया।
  • मुहम्मद गौरी की हत्या 15 मार्च, 1206 ई0 को कर दी गई ।


1 comment:

  1. Mardi Gras Casino & Hotel - MapYRO
    Find 대구광역 출장샵 your 고양 출장마사지 way around the casino, 인천광역 출장샵 find where everything is 거제 출장안마 located with free parking, and what's inside the casino. Great Smoky 전주 출장안마 Mountains National Park (Mardin).

    ReplyDelete