कमलज्ञानकोष

इतिहास से जुड़े हर रोचक जानकारियों के लिए देखें कमलज्ञानकोष।

Navigation-Menus (Do Not Edit Here!)

LightBlog

Breaking

Showing posts with label मुगल काल. Show all posts
Showing posts with label मुगल काल. Show all posts

Sunday, May 6, 2018

May 06, 2018

औरंगजेब का जीवन परिचय ।


  • औरंगजेब का जन्म 3 नवम्बर 1618 ई0 को उज्जैन के दोहाद नामक स्थान पर हुआ ।
  • औरंगजेब के बचपन का अधिकांश समय नूरजहाँ के पास बीता । 
  • औरंगजेब का विवाह 18 मई, 1637 ई0 को फारस के राजघराने की 'दिलरास बानो बेगम के साथ हुआ । 
  • औरंगजेब अपना राज्याभिषेक अबुल मुजफ्फर मुहउद्दीन मुजफ्फर औरंगजेब बहादुर आलमगीर की उपाधि से 31 जुलाई, 1658 ई0 को करवाया । 
  • औरंगजेब अपना राज्याभिषेक दोबारा शाहजहाँ के शानदार महल में जुन, 1659 ई0 को करवाया । 
  • औरंगजेब के गुरु मीर मुहम्मद हकीम थे । 
  • औरंगजेब सुन्नी धर्म  को मानता था, उसे जिंदा पीर कहा जाताा  था । 
  • औरंगजेब ने इस्लाम नहीं स्वीकार करने के कारण सिक्खों के 9वें  गुरु तेगबहादुर की हत्या करवा दी ।

[left_sidebar]

May 06, 2018

शाहजहाँ का जीवन परिचय ।


  • शाहजहाँ का जन्म 5 जनवरी , 1592 ई0 को लाहौर में हुआ । 
  • शाहजहाँ की माता जगत गोसाई जोधपुर के शासक मोटा राजा उदय सिंह की पुत्री थी ।
  • शाहजहाँ के बचपन का नाम खुर्रम था ।
  • अहमदनगर के वजीर मलिक अम्बर के विरुद्ध सफलता से खुश होकर जहाँगीर ने खुर्रम को शाहजहाँ की उपाधि प्रदान की थी ।
  • 1612 ई0 में शाहजहाँ का विवाह आसफँ खाँ की पुत्री अरजुमंद बानो बेगम से हुआ जिसे शाहजहाँ ने मलिका-ए-जमानि की उपाधि दी थी । 1631 ई0 में प्रसव पीड़ा के कारण उसकी मृत्य हो गई । 
  • 24 फरवरी , 1628 ई0 को शाहजहाँ आगरे में अबुल मुजफ्फर शहाबुद्दीन मुहम्मद साहिब किरन-ए-सानी की उपाधि प्राप्त कर सिंहासन पर बैठा । 
  • शाहजहाँ ने आसफँ खाँ को वजीर का पद दिया था ।
  • शाहजहाँ ने नूरजहाँ को दो लाख रुपए प्रति वर्ष पेंशन देकर लाहौर भेज दिया जहाँ 1645 ई0 में उसकी मृत्यु हो गयी । 
  • अपनी बेगम मुमताज महल के याद में शाहजहाँ  ने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का निर्माण उसकी कब्र के उपर करवाया । 
  • ताजमहल का निर्माण करनेवाला मुख्य स्थापत्य कलाकार उस्ताद अहमद लाहौरी था । 


Rashtrakuta Dynasty in Hindi
Second World War in Hindi


  • मयूर सिंहासन का निर्माण शाहजहाँ ने करवाया था । इसका मुख्य कलाकार बे बादल खाँ था। 
  • शाहजहाँ द्वारा बनवायी गयी प्रमुख इमारतें हैं । - दिल्ली का लालकिला, दीवाने खास, दीवाने आम, दिल्ली जामा मस्जिद, आगरा मोती मस्जिद, ताजमहल आदि । 
  • शाहजहाँ के शासनकाल को स्थापत्य कला का स्वर्ण काल कहा जाता है । 
  • शाहजहाँ ने 1638 ई0 में अपनी राजधानी को आगरा से दिल्ली लाने के लिए यमुना नदी के किनारे शाहजहाँबाद की नींव डाली । 
  • शाहजहाँ के पुत्र में दाराशिकोह सर्वाधिक विद्वान था । इसने भगवद् गीता, योगवशिषठ, उपनिषद् एवं रामायण का अनुवाद फारसी में करवाया ।
  • शाहजहाँ के पुत्रों के बीच उत्तराधिकार का युद्ध 1657 ई0 में शुरु हुआ । 
  • उत्तराधिकार का अंतिम युद्ध देवराई की घाटी में 12 से 14 अप्रैल, 1659 ई0 को औरंगजेब और दारा शिकोह के बीच हुआ । जिसमे औरंगजेब की जीत हुई ।
  • 18 जून, 1658 ई0 को औरंगजेब ने शाहजहाँ  को बंदी बना लिया । 
  • आगरे के किले में अपने कैदी जीवन के आठवें वर्ष अर्थात 31 जनवरी, 1666 ई0 को 74 वर्ष की अवस्था में शाहजहाँ को मृत्यु हो गयी । 

Saturday, May 5, 2018

May 05, 2018

जहाँगीर का जीवन परिचय ।


  • जहाँगीर का जन्म 30 अगस्त , 1569 ई0 को हुआ था।
  • अकबर ने अपने पुत्र का नाम सलीम सुफी संत शेख सलीम चिश्ती के नाम पर रखा । 
  • जहाँगीर का राज्याभिषेक 3 नवम्बर, 1605 ई0 को हुआ, वह नूरुद्दीन मुहम्मद जहाँगीर बादशाही गाजी की उपाधि धारण कर गद्दी पर बैठा । 
  • जहाँगीर के काल को चित्रकला का स्वर्णकाल कहा जाता है ।
  • जहाँगीर ने अपनी आत्मकथा में लिखा कि   "कोई भी चित्र चाहे वह किसी मृतक व्यक्ति या जीवित  व्यक्ति द्वारा बनाया गया हो, मैं देखते ही तुरंत बता सकता हुँ कि यह किस चित्रकार की कृति है ।"
  • जहाँगीर ने अपनी आत्मकथा में यह भी लिखा की  "यदि किसी चेहरे पर आँख किसी एक चित्रकार ने और भौंह किसी और ने बनाई हो , तो भी जान लेता हूँ कि आँख किसने और भौंह किसने बनाई हैं । "

  • जहाँगीर के सबसे बड़े पुत्र खुसरो ने 1606 ई0 में अपने पिता के विरुद्ध विद्रोह कर दिया । खुसरो और जहाँगीर की सेना के बीच युद्ध जालंधर के निकट भैरावल नामक मैदान में हुआ । खुसरो युद्ध हार गया और उसे पकड़कर कैद में डाल दिया । 
  • खुसरो की मदद करने के कारण जहाँगीर ने सिक्खों के 5वें गुरु अर्जुनदेव को फांसी दिलवा दी ।
  • अहमदनगर के वजीर मलिक अम्बर के विरुद्ध सफलता से खुश होकर जहाँगीर ने खुर्रम को शाहजहाँ की उपाधि प्रदान की । 
  • जहाँगीर के पांच पुत्र थे  खुसरो, परवेज, खुर्रम, शहरयार, जहाँदार । 
  • जहाँगीर ने मेहरुनिसा से 1611 ई0 में विवाह कर लिया । विवाह के बाद जहाँगीर ने मेहरुनिसा को नूरजहाँ की उपाधि प्रदान की ।
  • जहाँगीर के शासनकाल में कैप्टन हाँकिंस, सर टाॅमस रो, विलियम फिंच, और एडवर्ड पैरी जैसे यूरोपीय यात्री आए थे । 
  • जहाँगीर की 7 नवम्बर, 1627 ई0 को भीमवार नामक स्थान पर हो गयी । 
  • जहाँगीर के शव शहादता  (लाहौर) में रावी नदी के किनारे दफनाया गया । 
  • जहाँगीर के मकबरे का निर्माण नूरजहाँ ने करवाया था । 

Friday, May 4, 2018

May 04, 2018

अकबर का जीवन परिचय ।


  • सम्राट अकबर का जन्म 15 अक्टूबर, 1542 ईसा को हमिदा बानु बेगम के गर्भ से अमरकोट के राणा वीर साल के महल में हुआ । 
  • अकबर का राज्याभिषेक 14 फरवरी, 1556 ईसा को पंजाब के कलानौर नामक स्थान पर हुआ था । 
  • वह जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर वाहवाही गाजी की उपाधि से राजसिंहासन पर बैठा । 
  • अकबर का शिक्षक अब्दुल लतीफ ईरान का विद्वान था।
  • बैरम खाँ 1556 से 1560 ईसा तक अकबर का संरक्षक रहा । 
  • मक्का की तीर्थ-यात्रा के दौरान पाटन नामक स्थान पर मुबारक खाँ नामक युवक ने बैरम खाँ की हत्या कर दी थी । 
  • पानीपत की दूसरी लड़ाई 5 नवंबर, 1556 ई0 अकबर और हेमू के बीच हुई जिसमें अकबर की जीत हुई थी । 
  • हलदीघाटी की लड़ाई 15 जुन, 1576 ई0 को अकबर और महाराणा प्रताप के बीच हुई जिसमें भी अकबर की जीत हुई । 
  • अकबर का सेनापति मान सिंह था । 
  • हलदीघाटी की लड़ाई में नेतृत्व मान सिंह और आसफ खाँ ने किया था । 




  • दीन-ए-इलाही धर्म का प्रधान पुरोहित अकबर था । 
  • दीन-ए-इलाही धर्म स्वीकार करने वाला प्रथम और अन्तिम हिन्दू शासक बीरबल था । 
  • बीरबल के बचपन का नाम महेश दास था ।
  • अकबर ने जैन धर्म के जैन आचार्य हरिविजय सूरी को जगतगुरु की उपाधि दी थी ।
  •  अकबर के दरबार का प्रसिद्ध संगीतकार तानसेन था ।
  •  संगीत सम्राट तानसेन का जन्म ग्वालियर में हुआ था । अकबर ने उन्हे कण्ठाभरण वाणीविलास की उपाधि दी थी । 
  •  अकबर के शासनकाल के प्रमुख गायक तानसेन , बाजबहादुर , बाबा रामदास एवं बैजू बाबरे थे । 
  • अकबर  के दरबार का प्रसिद्ध चित्रकार अब्दुससमद था।
  • अकबर के शासनकाल के अन्य चित्रकार दसवंत एवं बसावन थे । 
  • अकबर के दरबार को सुशोभित करने वाले नौ रत्न इस तरह थे ।    बीरबल,  अबुलफजल ,टोडरमल, भगवानदास, तानसेन, मान सिंह,  अब्दुॅरहीम खानखाना , मुल्ला दो प्याजे,  हकिम हुकार
  • अबुलफजल का बड़ा भाई फैजी राजकवि के पद पर आसीन था । 




  • अकबर ने गुजरात विजय के उपलक्ष्य में बुलंद दरवाजा का निर्माण करवाया था ।
  • अकबर ने दिल्ली में हुमायूँ का मकबरा का निर्माण करवाया, आगरा में लाल किला , फतेहपुर सिकरी में शाहीमहल, दिवाने खास, पंचमहल, जोधाबाई का महल , इबादत खाना ।
  •  अकबर ने इलाहाबाद का किला और लाहौर का किला का भी निर्माण करवाया है । 
  • प्रसिद्ध सुफी संत सलिम चिश्ती अकबर का समकालीन था । 
  • अबुलफजल ने अकबरनामा ग्रन्थ की रचना की थी । 
  • अकबर की मृत्यु के बाद उसके शव को सिकंदराबाद के निकट दफनाया गया हैं । 

Thursday, May 3, 2018

May 03, 2018

हुमायूँ का जीवन परिचय ।



  • नसीरुद्दीन हुमायूँ  29 दिसम्बर को आगरा में 23 वर्ष की अवस्था में सिंहासन पर बैठा ।
  • दिल्ली की गद्दी पर बैठने से पहले हुमायूँ  बदखशाँ का सूबेदार था ।
  • अपने पिता के निर्देश के अनुसार हुमायूँ ने अपने राज्य का बँटवारा अपने भाइयों में कर दिया । इसने कामरान को काबुल और कंधार,  असकरी को सँभल,  हिंदाल को अलवर और मेवाड़ की जागीर दी । 
  • 1533 ईसा में  'दीनपनाह' नामक नगर की स्थापना की थी ।
  • हुमायूँ  25 जुन , 1539 ईसा को शेर खाँ से चौसा का युद्ध लडा जिसमे शेर खाँ  विजयी रहा । इस युद्ध के बाद शेर खाँ ने 'शेरशाह' की पदवी ग्रहण की ।
  • कन्नौज का युद्ध 17 मई 1540 ईसा में शेर खाँ एवं हुमायूँ के बीच हुआ । इस युद्ध मे भी हुमायूँ पराजित हुआ । शेर खाँ  ने आगरा और दिल्ली पर कब्जा कर लिया । 
  • कन्नौज के युद्ध के बाद हुमायूँ सिंध चला गया, जहाँ उसने 15 वर्ष घुमक्कड़ो जैसा निर्वासित  व्यतीत किया । 
  • निर्वासन के समय हुमायूँ ने हिंदाल के आध्यात्मिक गुरु फारसवासी शिया मीर बाबा दोस्त उर्फ मीर अली अकबर जामी के पुत्री  हमिदा बानूू बेेेगम से 29 अगस्त, 1541 ईसा को विवाह कर लिया । कालांतर मेें हमिदा से अकबर जैसा महान सम्राट का जन्म हुुआ । 
  • 1555 ईसा में हुमायूँ ने पंजाब के शूरी शासक सिकंदर को पराजित कर पुन: दिल्ली पर कब्जा कर लिया ।
  • 1 जनवरी, 1556 ईसा को दीन पनाह के भवन में स्थित पुस्तकालय की सीढ़ियों से गिरने के कारण हुमायूँ की मृत्यु हो गयी । 
  • हुमायूँनामा की रचना  गुल-बदन बेगम ने की थी । 
  • हुमायूँ ज्योतिष में विश्वास करता था, इसलिए इसने सप्ताह के सातों दिन सात रंग के कपड़े पहनने के नियम बनाए  । 

Wednesday, May 2, 2018

May 02, 2018

बाबर का जीवन परिचय ।

       
              मुगल वंश का संस्थापक बाबर था । बाबर एंव उत्तरवर्ती मुगल शासक तुर्क एंव सुन्नी मुसलमान थे ।
बाबर ने मुगल वंश की स्थापना के साथ ही पद-पादशाही की स्थापना की, जिसके तहत शासक को बादशाह कहा जाता था ।

बाबर  (1483 - 1530 ईसा)

1) बाबर का जन्म 24 फरवरी, 1483 ईसा में हुआ था।
2) बाबर के पिता का नाम उमरशेख मिर्जा था ।
3) उमरशेख मिर्जा फरगाना नामक छोटे राज्य के
    शासक थे ।
4) बाबर फरगाना का शासक 8 जून , 1494 ईसा को
    बना ।
5) बाबर ने 1507 ई में बादशाह की उपाधि धारण की ,      जिसे अब तक कोई तैमूर शासक ने धारण नहीं            किया था।


6) बाबर के चार पुत्र थे ।  हुमायूं , कामरान, असकरी ,      तथा हिंदाल ।
7) बाबर ने भारत पर पांच बार आक्रमण किया ।
8) बाबर को भारत पर आक्रमण करने के लिए पंजाब        के शासक दौलत खान लोदी एवं मेवाड़ के शासक        राणा साँगा ने  निमंत्रण दिया था ।
9) पानीपत का प्रथम युध्द  21 अप्रैल, 1526 ईसा          को इब्राहिम लोदी एवं बाबर के बीच हुई । जिसमें          बाबर विजयी हुआ ।


10) उस्ताद अली एवं मुस्तफा  बाबर के दो प्रसिद्ध              निशानेबाज थे , जिसने पानीपत के प्रथम युध्द में          भाग लिया था ।
11) बाबर को अपनी उदारता के लिए 'कलंदर' की              उपाधि दी गई थी ।
12) खानवा युध्द में विजय के बाद बाबर ने 'गाजी' की         उपाधि धारण की थी ।
13) करीब 48 वर्ष की आयु में 27 दिसम्बर, 1530            ईसा को आगरा में बाबर की मृत्यु हो गयी ।
      प्रारंभ में बाबर के शव को आगरा के आरामबाग में        दफनाया गया , बाद में काबुल में उसके द्वारा चुने          हुए स्थान पर दफनाया गया ।
14) बाबर ने अपनी आत्मकथा 'बाबरनामा' की रचना          की थी , जिसका अनुवाद बाद में फारसी भाषा में          अब्दुल रहीम खानखाना ने किया ।
15) बाबर प्रसिद्ध नकशबंदी सूफी ख्वाजा उबैदुलला           अहरार का अनुयायी था ।
16) बाबर की मृत्यु के बाद हुमायूं उसका उत्तराधिकारी         बना ।