कमलज्ञानकोष

इतिहास से जुड़े हर रोचक जानकारियों के लिए देखें कमलज्ञानकोष।

Navigation-Menus (Do Not Edit Here!)

LightBlog

Breaking

Showing posts with label ब्रिटिश राज. Show all posts
Showing posts with label ब्रिटिश राज. Show all posts

Sunday, August 26, 2018

August 26, 2018

अंग्रेज और बंगाल तथा मैसूर शासकों के साथ उनकी लड़ाईया।


 ➢  बंगाल
  • मुगल साम्राज्य के अंतर्गत आनेवाले प्रांतों में बंगाल सर्वाधिक सम्पन्न राज्य था।
  • औरंगजेब के म्रत्यु के कुछ वर्षों के बाद बंगाल के सूबेदार मुर्शिद कुली खाँ ने स्वयं को बंगाल का स्वतंत्र शासक घोषित कर दिया।
  • प्लासी का युद्ध 23 जून, 1757 ई0 को अंग्रेजों के सेनापति राॅबर्ट क्लाइव और बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के बीच हुआ। जिसमें नवाब अपने सेनापति मीरजाफर की धोखाधड़ी करने के कारण पराजित हुआ। अंग्रेजों ने मीरजाफर को बंगाल का नवाब बनाया ।

British flag
ब्रिटिश भारत 

➢   बंगाल के नवाब 

  1. मुर्शिद कुली खाँ    1713- 1727 ई0
  2.  शुजाउद्दीन          1727- 1739 ई0
  3. सरफराज खाँ       1739- 1740 ई0
  4. अलीवर्दी खाँ        1740- 1756 ई0
  5. सिराजुद्दौला         1756- 1757 ई0
  6. मीरजाफर           1757- 1760 ई0
  7. मीरकासिम         1760- 1763 ई0
  8. मीरजाफर          1763- 1765 ई0
  9. निजाम-उद्दौला    1765- 1766 ई0
  10. शैफ-उद्दौला        1766- 1770 ई0
  11. मुबारक-उद्दौला   1770- 1775 ई0
  • क्लाइव के हाथों की कठपुतली नवाब मीरजाफर को अंग्रेजों ने 1760 ई0 में हटाकर उसके दामाद मीरकासिम को बंगाल का नवाब बनाया।
  • मीरकासिम ने अपनी राजधानी मुर्शिदाबाद से मुंधेर  (मुगदलपुर) स्थानान्तरित किया।
  • बक्सर का युद्ध 1764 ई0 में अंग्रेजों और मीरकासिम, अवध के नवाब शुजाद्दौला और मुगल सम्राट् शाहआलम-II के बीच हुआ। इस युद्ध में भी अंग्रेज विजयी हुए। इस युद्ध में अंग्रेज सेनापति हेक्टर मुनरो था।
  • बक्सर के युद्ध के बाद एक बार फिर मीरकासिम की जगह मीरजाफर को बंगाल का नवाब बना दिया।
  • 5 जनवरी, 1765 ई0 में मीरजाफर की म्रत्यु हो गयी।



   मैसूर
  • 1761 ई0 में हैदर अली मैसूर का शासक बना।
  • हैदर अली की म्रत्यु 1782 ई0 में द्वितीय आँग्ला-मैसूर युद्ध के दौरान हो गयी।

  मैसूर राज्य के अंग्रेजों के साथ प्रमुख युद्ध।

      प्रमुख युद्ध               वर्ष        अंग्रेजी गवर्नर                                                       जनरल 
  1. प्रथम आँग्ला-मैसूर युद्ध    1767-69 
  2. द्वितीय आँग्ला-मैसूर युद्ध  1781-84  वारेनहेस्टिंग्स 
  3. तृतीय आँग्ला-मैसूर युद्ध   1790-92   कार्नवालिस 
  4. चतुर्थ आँग्ला-मैसूर युद्ध    1799      लॉर्ड वेलेजली 

  • हैदर अली का उत्तराधिकारी उसका पुत्र टीपू सुल्तान हुआ।
  • 1787 ई0 में टीपू ने अपनी राजधानी श्रीरंगपत्तनम में 'पादशाह' की उपाधि धारण की।
  • टीपू सुल्तान ने अपनी राजधानी श्रीरंगपत्तनम में स्वतन्त्रता का वृक्ष लगवाया और साथ ही जैकोबिन क्लब का सदस्य बना।
  • टीपू की म्रत्यु चतुर्थ आँग्ला-मैसूर युद्ध के दौरान 1799 ई0 में हो गयी।

  मैसूर राज्य के अंग्रेजों के साथ प्रमुख संधियाँ

    महत्वपूर्ण संधियाँ 

  1. द्वितीय आँग्ला-मैसूर युद्ध         मद्रास की संधि       
  2. द्वितीय आँग्ला-मैसूर युद्ध         मंगलूर की संधि      
  3. द्वितीय आँग्ला-मैसूर युद्ध        श्रीरंगपत्तनम की                                                 संधि 

नोटः अंग्रेजों की भारत में प्रथम महत्वपूर्ण विजय बंगाल विजय को माना जाता है।



Thursday, May 10, 2018

May 10, 2018

भारत में यूरोपीय व्यापारिक कंपनी का आगमन।


  • 20 मई,1498 ई0 को वास्कोडिगामा ने भारत के पश्चिमी तट पर स्थित कालीकट बन्दरगाह पहुँचकर भारत एवं यूरोप के बीच नए समुद्री मार्ग की खोज की।
  • 1505 ई0 में फ्रांसिस्को द अल्मेडा भारत में प्रथम पुर्तगाली वायसराय बनकर आया।
  • 1509 ई0 अलफांसो द अल्बुकर्क भारत में पुर्तगालियों का वायसराय बना।
  • अल्बुकर्क ने 1510 ई0 में बीजापुर के युसुफ आदिल शाह से गोवा को जीता
  • पुर्तगालियों ने अपनी पहली व्यापारिक कोठी कोचीन में खोली।
  • 1596 ई0 में भारत आनेवाला प्रथम डच नागरिक था।-- कारनेलिस डॅहस्तमान
  • डचों का भारत में अन्तिम रूप से पतन 1759 ई0 को अंग्रेजों एवं डचों के मध्य हुए वेदरा युद्ध से हुआ।
  • 31 दिसम्बर,1600 ई0 को इंग्लैण्ड की रानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी को अधिकार पत्र प्रदान किया।
➤  यूरोपीय व्यापारिक कम्पनीयों का स्थापना वर्ष 

                   कम्पनी                   स्थापना वर्ष
 ➢   पुर्तगाल ईस्ट इंडिया कंपनी         1498 ई0 
 ➢  अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कम्पनी          1600 ई0
 ➢  डच ईस्ट इंडिया कम्पनी              1602 ई0
 ➢  डैनिश ईस्ट इंडिया कम्पनी           1616 ई0
 ➢   फ्रांसिसी ईस्ट इंडिया कंपनी        1664 ई0
 ➢  स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी         1731 ई0