कमलज्ञानकोष

इतिहास से जुड़े हर रोचक जानकारियों के लिए देखें कमलज्ञानकोष।

Navigation-Menus (Do Not Edit Here!)

LightBlog

Breaking

Thursday, May 10, 2018

भारत में यूरोपीय व्यापारिक कंपनी का आगमन।


  • 20 मई,1498 ई0 को वास्कोडिगामा ने भारत के पश्चिमी तट पर स्थित कालीकट बन्दरगाह पहुँचकर भारत एवं यूरोप के बीच नए समुद्री मार्ग की खोज की।
  • 1505 ई0 में फ्रांसिस्को द अल्मेडा भारत में प्रथम पुर्तगाली वायसराय बनकर आया।
  • 1509 ई0 अलफांसो द अल्बुकर्क भारत में पुर्तगालियों का वायसराय बना।
  • अल्बुकर्क ने 1510 ई0 में बीजापुर के युसुफ आदिल शाह से गोवा को जीता
  • पुर्तगालियों ने अपनी पहली व्यापारिक कोठी कोचीन में खोली।
  • 1596 ई0 में भारत आनेवाला प्रथम डच नागरिक था।-- कारनेलिस डॅहस्तमान
  • डचों का भारत में अन्तिम रूप से पतन 1759 ई0 को अंग्रेजों एवं डचों के मध्य हुए वेदरा युद्ध से हुआ।
  • 31 दिसम्बर,1600 ई0 को इंग्लैण्ड की रानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी को अधिकार पत्र प्रदान किया।
➤  यूरोपीय व्यापारिक कम्पनीयों का स्थापना वर्ष 

                   कम्पनी                   स्थापना वर्ष
 ➢   पुर्तगाल ईस्ट इंडिया कंपनी         1498 ई0 
 ➢  अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कम्पनी          1600 ई0
 ➢  डच ईस्ट इंडिया कम्पनी              1602 ई0
 ➢  डैनिश ईस्ट इंडिया कम्पनी           1616 ई0
 ➢   फ्रांसिसी ईस्ट इंडिया कंपनी        1664 ई0
 ➢  स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी         1731 ई0



  • प्रारम्भ में अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी में 217 साझीदार थे। इसका पहला गवर्नर टाॅमस स्मिथ था।
  • मुगल दरबार में जानेवाला प्रथम अंग्रेज कैप्टन हाॅकिंस था, जो इंग्लैण्ड के राजा जेम्स प्रथम के राजदूत के रूप में 1609 ई0 में जहाँगीर के दरबार में आया था।
  • 1615 ई0 में जेम्स प्रथम ने सर टोमस रो को अपना राजदूत बनाकर मुगल बादशाह के दरबार में भेजा।
  • अंग्रेजों की प्रथम व्यापारिक कोठी (फैक्टरी) सूरत में 1608 ई0 में खोली गयी।
  • 1611 ई0 में द0 पू0 समुद्रतट पर सर्वप्रथम अंग्रेजों ने मुसलीपट्टम में व्यापारिक कोठी की स्थापना की।
  • 1668 ई0 में इंग्लैंड के सम्राट चार्ल्स-II का विवाह पुर्तगाल की राजकुमारी केथरीन से होने के कारण चार्ल्स-II को दहेज के रूप मेें बम्बई प्राप्त हुआ था, जिसे उन्होंंन दस पौंड के वार्षिक किराये पर ईस्ट इंडिया कंपनी को दे दिया।
  • 1668 ई0 में अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी ने तीन गाँव : सूतानूती, कालीघाट एवं गोविंदपुर की जमींदारी 1200 रुपए भुगतान कर प्राप्त की और यहाँ पर फोर्ट विलियम का निर्माण किया। कालांतर में यही कलकत्ता (कोलकाता)  नगर कहलाया, जिसकी नींव जार्ज चारनौक ने रखीं।
  • भारत में फ्रांसीसियों की प्रथम कोठी फैंको कैरों के द्वारा सूरत में 1668 ई0 में स्थापित की गयी।
  • 1674 ई0 में फ्रांसिस मार्टिन ने पांडिचेरी की स्थापना की।
  • प्रथम कर्नाटक युद्ध 1746-48 ई0 आस्ट्रिया के उत्तराधिकार युद्ध से प्रभावित था। 1748 ई0 में हुई ए-ला-शापल की संधि के द्वारा आस्ट्रिया का उत्तराधिकार युद्ध समाप्त हो गया और इसी संधि के तहत प्रथम कर्नाटक युद्ध समाप्त हो गया।
  • दूसरा कर्नाटक युद्ध 1749-1754 ई0 में हुआ। इस युद्ध में फ्रांसीसी गवर्नर डुप्ले की हार हुई । उसे वापस फ्रांस  बुला लिया गया और उसकी जगह पर गोडेहू को भारत में अगला फ्रांसीसी गवर्नर बनाया गया। पांडिचेरी की संधि (जनवरी, 1755 ई0) के साथ दूसरा कर्नाटक युद्ध समाप्त हुआ।
  • तीसरा कर्नाटक युद्ध 1756-1763 ई0 के बीच हुआ जो 1756 ई0 में शुरू हुए सप्तवर्षीय युद्ध का ही एक अंश था। पेरिस की संधि के साथ इस युद्ध का अंत हो गया।
  • 1760 ई0 में अंग्रेजी सेना ने सर आयरकूट के नेतृत्व में वांडिवाश की लड़ाई में फ्रांसीसियों को बुरी तरह हराया था।
  • 1761 ई0 में अंग्रेजों ने पांडिचेरी को फ्रांसीसियों से छिन लिया।
  • 1763 ई0 में हुई पेरिस की संधि के द्वारा अंग्रेजों ने चन्द्रनगर को छोड़कर शेष अन्य प्रदेशों को जिसे अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों से युद्ध में जीते थे उसे फ्रांसीसियों को लौटा दिया। भारत की आजादी तक लौटाए हुए प्रदेश फ्रांसीसियों के कब्जे में रहे।

No comments:

Post a Comment